बिल्जू कप 2021 का रोमांचक द्वितीय दिन (सुपर संडे)
बिल्जू कप 2021 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला बिल्जू बॉयज और वाक बॉयज के बीच खेला गया। जिसमे बिल्जू बॉयज की टीम ने वाक बॉयज की टीम को 9-1 के अंतर से चारों खाने चित किया। तथा बिल्जू की टीम ने घरेलू मैदान और अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया। इस मुकाबले में बिल्जू बॉयज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। और टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में किया।जिसमें जैक्स बृजवाल ने 5 विमल लस्पाल ने 3 और दिगंबर बृजवाल ने 1 गोल कर अपनी टीम को मजबूती दिलाई। वाक बॉयज की टीम से एकमात्र गोल दीपक मर्तोलिया ने किया। एक ही मैच में शानदार 5 गोल करने वाले जैक्स बृजवाल सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं।
दूसरा मुकाबला भूमकापानी और बुर्फाल -11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भूमकापानी की टीम 1-0 से जीतने में सक्षम रही। आज के मुकाबले में मुख्य निर्णायक की भूमिका दिगंबर बृजवाल तथा सहायक निर्णायक की भूमिका दीपक बृजवाल और भूपेश ने बखूबी निभाई।
पहले मैच के मुख्य अतिथि महोदय श्रीमान नवीन सिंह बृजवाल (अध्यक्ष नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर) रहे।जिन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि महोदय श्रीमान पुष्कर सिंह बुर्फाल (अध्यापक प्राथमिक विद्यालय तल्ला दुम्मर) तथा विशिष्ट अतिथि महोदय लवराज बृजवाल (फार्मासिस्ट मुनस्यारी अस्पताल) रहे इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कल भी दो मुकाबले खेले जाएंगे ,पहला मुकाबला बिल्जू क्लब तथा मॉर्निंग स्टार के बीच खेला जाएगा तथा दूसरा मुकाबला दरकोट बनाम मॉर्निंग स्टार 2 के बीच खेला जाना तय है।
![]() |
| Bilju Cup 2021 |
Bliju cup2021
