आज दिनांक 17/0/2021 को बिल्जू कप 2021 7-A साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज अपने ही चित परिचित अंदाज में हुआ। नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर द्वारा दुम्मर सुपर लीग के सफल आयोजन के बाद बिल्जू कप 2021 का शुभारंभ किया गया। जिसमें 20 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही है।
पहले दिन दो मुकाबले खेले गए,और दोनों ही मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे।
दराती बनाम 5 पाइरेट्स
दराती बनाम दुम्मर बॉयज
दोनों ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोई भी टीम निर्धारित समय सीमा तक गोल करने में सक्षम नहीं रही। तथा दोनों ही मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट देखने को मिला।जिसमें दराती की टीम ने 5-पाइरेट्स को शिकस्त दिया तथा दूसरे मुकाबले में दराती- B की टीम ने दुम्मर बॉयज को मात दिया दोनों ही मुकाबले में निर्णायक की भूमिका दिगंबर बृजवाल ने निभाई।
पहले मैच के मुख्य अतिथि श्री पंकज बृजवाल (ग्राम प्रधान दुम्मर) रहे।उन्होंने बिल्जू कप 2021 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समस्त नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर के सभी सदस्यों तथा खिलाड़ियों को शुभ संदेश दिया। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि के रूप में गांव के ही वरिष्ठ नागरिक थे।
![]() |
| Bilju Cup 2021 |
