बिल्जू कप 2021 का रोमांचक तीसरा दिन :
बिल्जू कप के तीसरे दिन भी दो मुकाबले खेले गए।
दोनों ही मुकाबले सभी दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। पहला मुकाबला मॉर्निंग स्टार-A और दुम्मर डी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मॉर्निंग स्टार की टीम ने 2-0 की बढ़त से जीत दर्ज की। दोनों ही गोल लवराज टोलिया के द्वारा किया गया। पहले हाफ में एक गोल कर मॉर्निंग स्टार की टीम ने बढ़त बनाई। तथा दूसरे हाफ में एक और शानदार गोल कर लवराज टोलिया ने अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाई। इस मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर कैलाश सिंह लस्पाल (कोच मुनस्यारी बॉयज) रहे। और इनके द्वारा दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। इस मुकाबले में मुख्य निर्णायक की भूमिका दिगंबर बृजवाल और सहायक निर्णायक की भूमिका भूपेश और युवराज ने निभाई।
दूसरा मुकाबला मॉर्निंग स्टार- बी और मल्ला दुम्मर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कोई भी टीम निर्धारित समय तक गोल करने में सक्षम नहीं रही। पूरे ही मैच में दोनों ही टीमें गोल के लिए जूझती रही। दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के रक्षात्मक हाफ में कई मौके बनाने की कोशिश की गई,लेकिन उन सभी मोकों को नकारा गया। इस मुकाबले में दोनों ही गोलकीपर के द्वारा शानदार बचाव किए गए। निर्धारित समय समाप्त होने पर मैच मे कुछ और समय जोड़ा गया। जिसमें मॉर्निंग स्टार की टीम एक गोल करने में सफल रही। यह अद्भुत गोल नवीन गोस्वामी के द्वारा अंतिम समय में किया गया। यही एक गोल इस मैच का अंतर रहा। दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय के तौर पर मुनस्यारी बॉयज के मैनेजर हिमांशु धर्मसत्तू रहे। जिन्होंने दोनों ही टीमों को शानदार मैच के लिए बधाई संदेश दिया। इस दौरान नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
दोनों ही मुकाबलों में कॉमेंटेटर के तौर पर गांव के प्रधान श्रीमान पंकज सिंह बृजवाल जी रहे। जिनका सक्रिय रुप से सहयोग खेलकूद प्रतियोगिता में हमेशा मिलता रहता है। कल भी दो मुकाबले खेले जाने तय है।
![]() |
| Bilju cup |
