बिल्जू कप:(पंचम दिवस)

बिल्जू  कप:(पंचम दिवस)  


बिल्जू कप  के पांचवें दिन दो बेहतरीन मुकाबले खेले गए।  जिसमें पहला मुकाबला दराती- बी और आवारा बॉयज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दराती- बी की टीम जीतने में सफल रही। शुरुआती क्षणों में ही संजय वर्मा ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाने में सहयोग किया। तथा दूसरे हाफ में जीतू बुर्फाल ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। आवारा ब्वॉयज की टीम ने  वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः दराती-बी की टीम 2-0 से जीतने में सफल रही।


बिल्जू- ए की टीम ने दराती- ए की टीम को दिखाया बाहर का रास्ता

 

दूसरा मुकाबला बिल्जू- ए और दराती- ए के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बिल्जू-ए की टीम 5-1 से जीतने में सफल रही। शानदार फॉर्म में चल रहे बिल्जू की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। और दराती- ए की टीम को 5-1 के बड़े अंतर से परास्त करने में सफल रही। मुकाबले के शुरुआती क्षणों में ही विमल लस्पाल ने शानदार गोल कर अपनी टीम को शुरुआती क्षणों में ही बढ़त दिलाई।दूसरी टीम शुरुआती गोल से उबर नहीं पाई ,और एक के बाद एक लगातार पांच गोल कंसीड किए।इस मुकाबले मेंं दो गोल दिगंबर बृजवाल के द्वारा तथा एक-एक गोल जैक्स बृजवाल और दीपक बृजवाल के द्वारा किया गया।दराती- ए की टीम से एकमात्र गोल तन्नू बुर्फाल ने अंतिम क्षणों में कर अनौपचारिकता को पूरी की। यह मुकाबला पूरी तरह से बिल्जू-ए के पक्ष में रहा, साथ ही  साथ दोनों टीमों के बीच प्रचलित प्रतिद्वंदी में बिल्जू- ए की टीम ने दराती-ए की  टीम को बाहर का रास्ता दिखाया।


दोनों ही मुकाबलों में मुख्य निर्णायक की भूमिका सौरभ पंचपाल और सहायक निर्णायक की भूमिका ईशु मेहता और युवराज मर्तोलिया द्वारा निभाई  गई।


आज के दिन के मुख्य अतिथि महोदय श्री गंगा जंगपांगी  तथा दूसरे मैच के मुख्य अतिथि महोदय श्री नारायण सिंह बृजवाल रहे। जिन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। कमेंटेटर की भूमिका श्री पंकज सिंह बृजवाल ग्राम प्रधान दुम्मर ने निभाई।

धीरे-धीरे दर्शकों की तादाद बढ़ रही है। विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद  फुटबॉल  के प्रति लगाव और जुनून  दर्शकों की भारी संख्या में तादाद देखते ही बयां कर देता है। सुदूर गांवों से आकर अपने टीम का मनोबल बढ़ाना और अपनी टीम को बाहरी सहयोग करना यह फुटबॉल की लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। ऐसे छोटे-छोटे आयोजन फुटबॉल के प्रति लोकप्रियता को बढ़ाने में कारगर साबित होगी।

कल तीन मुकाबले खेले जाने तय है। तीनों ही मुकाबले  रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।


Bilju cup  2021


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post