बिल्जू कप 2021(छठा दिन)

मुकाबले में मॉर्निंग स्टार टीम का रहा दबदबा 

बिल्जू कप के छठे दिन तीन बेहतरीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमे पहला मुकाबला बिल्जू -बी और मॉर्निंग स्टार-बी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं कर पाई। पूरे ही मुकाबले में दोनों ही टीमें गोल के लिए तरसते रही। लेकिन कोई भी टीम गोल  नहीं कर पायी। इस दौरान दोनों ही टीमों के द्वारा कई मौके बनाए गए लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय के पश्चात मॉर्निंग स्टार-बी की टीम पेनल्टी शूटआउट में जीतने में सफल रही।


दूसरा मुकाबला मॉर्निंग स्टार- सी और भूमकापानी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल करने में सक्षम नहीं रही। दोनों ही टीमें गोल के लिए जूझती रही। अंततः मॉर्निंग स्टार- सी की टीम पेनाल्टी शूटआउट में जीतने में सफल रही।


तीसरा मुकाबला भी बेहद ही रोमांचक रहा इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले ही हाफ में चिंटू ने गोल कर रॉक्सी रोशन की टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन इस बढ़त को टीम ज्यादा देर तक बना नहीं पाई। दूसरे हाफ में मोहित राणा ने गोल कर मॉर्निंग स्टार-ए की टीम को वापसी कराई। दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल कर शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। इस मुकाबले में भी मॉर्निंग स्टार की टीम पेनाल्टी शूटआउट में जीतने में सफल रही। आज के तीनों ही मुकाबले का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट के द्वारा तय किया गया। तीनों ही मुकाबले मॉर्निंग स्टार की टीम जीतने में सफल रही। आज के मुकाबले में मुख्य निर्णायक की भूमिका दिगंबर बृजवाल तथा सहायक निर्णायक की भूमिका दीपक बृजवाल एवं भूपेश द्वारा निभाई गई। कॉमेंटेटर की भूमिका श्री पंकज सिंह बृजवाल ( ग्राम प्रधान तल्ला दुम्मर)  द्वारा निभाई गई।


आज के प्रथम मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय के तौर पर  श्री गंगा सिंह जंगपांगी  मौजूद रहे। दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय के तौर पर  श्री कृपाल मर्तोलिया तथा तीसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय श्री किशन सिंह जंगपांगी  मौजूद रहे। जिन्होंने सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया  एवं सभी टीमों को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।    

BILJU CUP 2021

                
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post