बालिका वर्ग: फुटबॉल प्रतियोगिता
बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर के द्वारा बिल्जू मिनी स्टेडियम के होम ग्राउंड पर बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23/07/ 2021 से किया जा रहा है। जिसमें 5 टीमें प्रतिभाग कर रही है। समस्त क्षेत्रीय बालिकाओं के लिए अपने हुनर को दिखाने का एक शानदार अवसर नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर के द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें बालिका वर्ग की समस्त टीमें सादर आमंत्रित है। शानदार आयोजन का पहला मुकाबला मुनस्यारी-ए एवं दराती- ए के मध्य खेला जाना तय है। तथा दूसरा मुकाबला मुनस्यारी-बी और दराती-बी के मध्य खेला जाना है। दोनों ही मुकाबले क्रमशः अपराह्न 3:00 एवं 4:00 बजे से खेले जाएंगे। बालिका वर्ग के इस प्रतियोगिता में बिल्जू ब्वॉयज (अंडर फोर्टीन) की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। जिसमें बिल्जू ब्वॉयज की टीम सीधे एलिमिनेटर राउंड मे प्रवेश करेगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समस्त फुटबॉल प्रेमियों ने नवयुवक क्लब तल्ला दुम्मर की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रोत्साहित भी किया। और सभी फुटबॉल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्षों में इस प्रकार के प्रतियोगिता पर और बल दिया जाएगा।
Bilju Cup 2021 (Girl's Categories) Schedule
1)Munsyari-A VS Daranti-A
2)Munsyari-B VS Daranti-B
GROUP-A
Winner of first match VS Winner of second match (Semifinal)
GROUP-B
Losing team of first match VS Losing team of second match
SEMIFINAL 01
Winner team of B-Group VS Bilju Boy's(Junior)
SEMIFINAL 02
Winner team of first match VS Winner team of second match
FINAL MATCH
To be scheduled ….
Org.by - Nav yuwak club talla dummar
Venue- Bilju mini stadium
Football update (bilju cup)First match:23/07/2021 (Friday)
![]() |
First match (Girls)Second match:23/07/2021(Friday) |

