बिल्जू कप 2021 (आठवां दिन): सुपर संडे

सुपर संडे: सेमीफाइनल मुकाबले का रोमांच


मॉर्निंग स्टार-ए और मॉर्निंग स्टार-सी की टीम ने किया फाइनल मे प्रवेश-


प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिल्जू- ए बनाम मॉर्निंग स्टार-ए : 

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिल्जू-ए बनाम मॉर्निंग स्टार-ए के बीच शायं 4:30 बजे से खेला गया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक और दिलचस्प रहा। मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही बिल्जू-ए की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पूरे ही मुकाबले में दोनों ही टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सक्षम नहीं रही। तथा अतिरिक्त समय में  मॉर्निंग स्टार-ए की टीम ने गोल कर बिल्जू- ए की टीम को पराजित किया। अतिरिक्त समय के अंतिम क्षण में गौरव खत्री ने गोल कर अपनी टीम को फाइनल के लिए रवाना सुनिश्चित किया। हालांकि यह गोल विवादास्पद रहा।


सेमीफाइनल -02


आज के दिन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दराती- ए बनाम मॉर्निंग स्टार-सी  के बीच खेला गया। यह मुकाबला ठीक शायं 5:30 बजे से प्रारंभ हुआ। यह मुकाबला भी बेहद ही रोमांचक रहा। इस मुकाबले में भी निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सक्षम नहीं रही। तथा अतिरिक्त समय में मॉर्निंग स्टार-सी के टीम कैप्टन कैलाश लस्पाल द्वारा शानदार गोल कर अपनी टीम को फाइनल के लिए प्रवेश  सुनिश्चित कराया। दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबलों में उच्च स्तरीय फुटबॉल खेल का रोमांच देखने को मिला। मुकाबले में मुख्य निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र धामी एवं सहायक निर्णायक की भूमिका युवराज मर्तोलिया एवं ईशु मेहता द्वारा निभाई गई।

आज के प्रथम मुकाबले के मुख्य अतिथि महोदय अंकित पवार (जे.ई.पावर हाउस) तथा विशिष्ट अतिथि महोदय  बृजमोहन लोहनी (सामाजिक कार्यकर्ता) रहे। जिन्होंने शानदार सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत अपने शुभ वचनों से की। दूसरे मुकाबले के मुख्य अतिथि महोदय हयात सिंह कार्की (सामाजिक कार्यकर्ता) तथा विशिष्ट अतिथि महोदय  बहादुर सिंह कार्की (भूतपूर्व भायतीय सैनिक) रहे।


फाइनल महा मुकाबला:


कल दिनांक 26 जुलाई 2021 को बिल्जू कप का पहला फाइनल मुकाबला बालिका वर्ग, मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी -ए  बनाम मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी -बी के बीच खेला जाएगा। जो कि ठीक सायं 3:00 बजे से खेला जाएगा। दूसरा  फाइनल मुकाबला सीनियर वर्ग, मॉर्निंग स्टार-ए एवं मॉर्निंग स्टार-सी के बीच शाम 4:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबलों के रोमांचक होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। फाइनल में प्रवेश करने वाली सभी टीमें बेहद ही संतुलित और मैच लिहाजे से बेहद परिपक्व है।

Semifinal match








Post a Comment (0)
Previous Post Next Post