बिल्जू कप 2021
बिल्जू कप के चौथे दिन भी दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मदकोट बॉयज ए और रॉक्स रोशन के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक और दिलचस्प रहा। इस मुकाबले में कोई भी टीम निर्धारित समय सीमा तक गोल करने में सक्षम नहीं रही। इस दौरान दोनों ही टीमों के द्वारा गोल करने के बहुत प्रयास किए गए। परंतु दोनों ही टीमों को सफलता नहीं मिली। नतीजा यह रहा कि दोनों ही टीमों के बीच पेनल्टी शूटआउट के द्वारा विजेता टीम को घोषित किया गया। पेनाल्टी शूटआउट के दौरान रॉक्सी रोशन की टीम जीतने में सफल रही।
दूसरा मुकाबला मदकोट बॉयज बी और आवारा बॉयज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आवारा बॉयज की टीम दो गोल से जीतने में सफल रही। पहले ही हाफ में लक्ष्मण भंडारी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।तथा दूसरे हाफ में जीवन ढोक्टी ने शानदार गोल कर बढ़त को दोगुनी कर दी। आवारा बॉयज की टीम अंतिम समय तक यही स्कोर बरकरार रखने में सफल रही। दोनों ही मुकाबलों में मुख्य निर्णायक की भूमिका दिगंबर बृजवाल तथा सहायक निर्णायक की भूमिका दीपक और भूपेश ने निभाई।
इस मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय के तौर पर जगदीश सिंह बृजवाल (अध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तल्ला दुम्मर) शामिल रहे। जिन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,और आगामी मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को शुभ आशीर्वाद दिया। कमेंटेटर की भूमिका श्री पंकज सिंह बृजवाल (ग्राम प्रधान तल्ला दुम्मर) ने निभाई।
कल भी दो मुकाबले खेले जाने तय है।दोनों मुकाबले शायंकालीन खेले जाएंगे।
![]() |
| Bilju Cup 2021 |
