बिल्जू कप बालिका वर्ग
मुनस्यारी गर्ल्स की टीम प्रतियोगिता में हावी:
बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में दो अंडर फोर्टीन बिल्जू बॉयज जूनियर और दराती ब्वॉयज जूनियर की टीम को प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया। पहला ही मुकाबला इन्हीं दो टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दराती बॉयज जूनियर की टीम जीतने में सफल रही। मैच के पहले ही हाफ में नितिन ने शानदार गोल कर अपने हुनर का जलवा दिखाया। यह मुकाबला बेहद खास रहा। जिसमें दोनों ही टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन दिखाया। दराती की टीम एक गोल की बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही अंततः यह मुकाबला दराती के पक्ष में रहा।
बालिका वर्ग का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी -ए बनाम दराती-ए के बीच खेला गया। बालिका वर्ग के इस ऐतिहासिक मैच में दोनों ही टीमों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी -ए की टीम 1-0 से जीतने में सफल रही। श्वेता ने आठवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई दराती की टीम ने वापसी की पूरी कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।
बालिका वर्ग का तीसरा मुकाबला मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी-बी और दराती-बी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी मुनस्यारी गर्ल्स की टीम जीतने में सफल रही। कोमल वर्मा ने शुरुआती क्षणों में शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कुछ ही क्षण बाद एक और शानदार गोल कर बढत को दोगुनी कर दी। दोनों ही गोल कोमल वर्मा ने मैच के पहले हाफ में किया। टीम 2-0 से जीतने में सफल रही।
चौथा मुकाबला मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी -ए और दराती बॉयज जूनियर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल करने में सक्षम नहीं रही। अंततः पेनाल्टी शूटआउट में मुनस्यारी गर्ल्स एफ सी-ए की टीम जीतने में सफल रही। मुनस्यारी गर्ल्स की दोनों ही टीमें फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इस दौरान मुख्य निर्णायक की भूमिका में दिगंबर बृजवाल और सहायक निर्णायक की भूमिका में ईशु मेहता, युवराज मर्तोलिया रहे।
मुकाबले में मुख्य अतिथि महोदय के तौर पर गंगा सिंह जंगपांगी ,नारायण सिंह बृजवाल एवं जगदीश बृजवाल मौजूद रहे। इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। दर्शकों की भारी संख्या में तादाद ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बनाया।
कॉमेंटेटर की भूमिका श्री पंकज बृजवाल द्वारा निभाई गई।
शनिवार को सीनियर वर्ग के तीन मुकाबले खेले जाने तय है। तीनों ही मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
![]() |
| Girl's Football Match |
Football terminology
